Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

शहर को हराभरा रखने के लिए लगेंगे दो हजार पैधे

दाह संस्कार स्थल पर बनेगा सेड होगी पानी की व्यवस्था

नगर के हर पोल पर होगी रोशनी की व्यवस्था

केटी न्यूज/ डुमरांव

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में पांच एजेंडों पर चला बहस, फिर मिली स्वीकृति। शहर को हराभरा बनाने के लिए लगेंगे दो हजार पौधे। सरकारी जमीन के साथ ही कोई अपने निजी जमीन पर पेड़-पौधा लगाना चाहता है तो उसे भी नप उपलब्ध कराएगा। फिर शहर के हर गली, मोहल्ला, रोड से अंधेरा होगा दूर, होगी बिजली की व्यवस्था। इतना ही नहीं शहर में जहां दाह संस्कार किये जाते हैं

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

वहां बनेगा सेड और होगी पानी की व्यवस्था। फिर सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लिखकर दिया। चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने सभी को आश्वासन दिया की उनकी समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। फिर एजेंडों पर बहस चली, जिसमें डुमरांव शहर और विस्तारित क्षेत्र में दो हजार पौधे पहले फेज में लगाने की सहमति बनी।

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

वार्ड पार्षद भी नप से पौधा लेकर अपने वार्ड में लगवा सकते हैं। इतना ही नहीं नगरवासी यदि पौधा अपनी नीजी जमीन में लगवाना चाहते हैं, तो उन्हें भी नप उपलब्ध कराएगा। कई ऐस मोहल्ला और गली हैं, जहां अंधेरा छाया रहता है। इस अंधेरे को दूर करने के लिए चारोतरफ लाइट की व्यवस्था होगी। इसके लिये वार्ड पार्षद भी अपनी तरफ वैसे स्थानों का चयन कर सूची उपलब्ध करा सकते हैं।

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

फिर वार्ड पार्षदों ने जलजमाव पर जमकर बहस की। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया की शहर से जलजमाव की समस्या शीघ्र दूर की जाएगी। इस पर काम लगाया भी जा चुका है। खिरौली और लालगंज कड़वी जो पूरी तरह से जलजमाव से घिर गया है, वहां पंपिंग सेट लगाकर जलजमाव दूर करने काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य सड़क स्टेशन रोड में भी जलजमाव की स्थिति काफी भयावह हो

नप की बैठक में पांच एजेंडे पर बहस के बाद मिली स्वीकृति

गई है, इसे दूर करने के लिए गड्‌ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। विस्तारित क्षेत्र नयाभोजपुर व पुरानाभोजपुर के वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को उठाया। नाली गली की सफाई प्रतिदिन नहीं होने की बात कही गई। सभी को कहा गया की आपकी समस्याओं को नोट किया जाएगा। स्पैरो इंडिया कंपनी को हटाने पर भी वार्ड पार्षदों ने एक जुटता दिखाते हुए हटाने की मांग की।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।