Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

फुटानी बाजार में शुद्ध पानी की व्यवस्था, भक्तों को मिलेगी राहत

जलालपुर प्रखंड के फुटानी बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों के लिए कई वर्षों से शुद्ध पानी की कमी एक बड़ी समस्या थी, जिससे भक्तों को दुर्गा पूजा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

फुटानी बाजार में शुद्ध पानी की व्यवस्था, भक्तों को मिलेगी राहत

केटी न्यूज़/छपरा

जलालपुर प्रखंड के फुटानी बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों के लिए कई वर्षों से शुद्ध पानी की कमी एक बड़ी समस्या थी, जिससे भक्तों को दुर्गा पूजा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार, यहां प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। 

स्थानीय विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी और राजद नेता सुधांशु रंजन ने शुद्ध पेयजल की इस व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से फुटानी बाजार में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण होता आया है, जिससे यह स्थान जिले में चर्चा का केंद्र बना है। उन्होंने बताया कि शुद्ध पानी की कमी के कारण लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ता था। 

सुधांशु रंजन ने आगे कहा कि अगले साल यहां दस चापाकल लगाए जाएंगे, ताकि मेला में आने वाले भक्तों और स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद सुमन, पूर्व प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन, स्थानीय राजद अध्यक्ष श्रीराम राय, चंदन तिवारी, विकास सिंह, रंजन तिवारी, अभिषेक तिवारी, सोनू कुमार यादव, पिंटू तिवारी, मनीष कुमार, दीपक यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।