Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

" पेरहाप पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अविनाश कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया, किसानों के हितों की लड़ाई जारी रखने का किया वादा"

पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, और जिले के सहार, तरारी, और उदवंतनगर प्रखंडों में यह प्रक्रिया चल रही है। सहार प्रखंड के पेरहाप पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अविनाश कुमार राय ने आज नामांकन किया।

" पेरहाप पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अविनाश कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया, किसानों के हितों की लड़ाई जारी रखने का किया वादा"

केटी न्यूज / आरा

आरा: पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, और जिले के सहार, तरारी, और उदवंतनगर प्रखंडों में यह प्रक्रिया चल रही है। सहार प्रखंड के पेरहाप पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अविनाश कुमार राय ने आज नामांकन किया। वह गाजे-बाजे और हजारों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपना नामजदगी पर्चा दाखिल किया। 

दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे अविनाश ने बातचीत के दौरान कहा कि पेरहाप पैक्स पूरे जिले का पहला पैक्स है जहां किसानों को समय पर उर्वरक और उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य मिलता है। इसके कारण सभी किसान संतुष्ट हैं और उन्होंने मुझे दूसरी बार आशीर्वाद देकर चुनाव में भेजा है। अविनाश ने बताया कि पेरहाप पैक्स में किसी प्रकार की लड़ाई नहीं है और तमाम किसान भाइयों का आशीर्वाद उनके साथ है।

अविनाश कुमार राय ने यह भी कहा कि अगर वे दुबारा अध्यक्ष बनते हैं और किसानों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, तो वह किसानों को उचित समर्थन मूल्य के साथ-साथ उन्हें 1000 रुपये बोनस दिलवाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस मुद्दे पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन भी दिया है। चुनाव जीतने के बाद, वे किसानों के हितों के लिए निरंतर काम करेंगे क्योंकि किसान हमारे धरतीपुत्र हैं और उनके द्वारा उगाए गए अन्न से ही हम अपना भोजन प्राप्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य पैक्स के माध्यम से किसानों को समय पर सभी सुविधाएं मुहैया कराना होगा। नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जो अविनाश कुमार राय का समर्थन कर रहे थे।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।