Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

अयोध्या रेप केस में पीड़िता का हुआ अबॉर्शन

लखनऊ के केजीएमयू में मंगलवार शाम अयोध्या गैंगरेप की शिकार गर्भवती किशोरी का अबॉर्शन करवा दिया गया।

अयोध्या रेप केस में पीड़िता का हुआ अबॉर्शन
Crime

केटी न्यूज़/लखनऊ

लखनऊ के केजीएमयू में मंगलवार शाम अयोध्या गैंगरेप की शिकार गर्भवती किशोरी का अबॉर्शन करवा दिया गया।डॉक्टर्स ने बताया कि परिवार की सहमति और पीड़िता की सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया गया।डीएनए टेस्ट के लिएभ्रूण कासैंपल भी लिया गया है कि आरोपी की पहचान हो सके।डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर हैं।रेप पीड़िता 12 हफ्ते की गर्भवती थी।

अयोध्या रेप केस में पीड़िता का हुआ अबॉर्शन

रविवार को अयोध्या महिला जिला अस्पताल से लखनऊ के केजीएमयू के क़्वीन मेरी वार्ड में रेप पीड़िता को शिफ्ट किया गया था।अबॉर्शन के लिए  डॉक्टरों की सलाह और परिवार से सहमति मिलने पर उसका गर्भपात करवाया गया। किशोरी फ़िलहाल स्वस्थ है।पुलिस ने भी इस मामले में दोषी को सजा दिलवाने के लिए डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला लिया है।पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अयोध्या रेप केस में पीड़िता का हुआ अबॉर्शन

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान पर आरोप है कि दोनों ने लड़की के साथ लंबे वक्त तक शारीरिक शोषण किया। इसका पता तब चला जब उसके पेट में दर्द हुआ।परिजनों ने जब डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया।बच्ची के साथ गैंगरेप और आरोपी के सपा नेता होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।इस मामलें में काफी राजनीति भी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।