Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

...हाथ लगाकर तो दिखाओ, तेजस्वी के बयान पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'लैंड फॉर जॉब स्कैम' वालों का जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

...हाथ लगाकर तो दिखाओ, तेजस्वी के बयान पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क: पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'लैंड फॉर जॉब स्कैम' वालों का जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। तेजस्वी ने कहा, "बिहारी किसी से डरता नहीं है। हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। लेकिन सोचिए एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे।"

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित किया था। काराकाट में लालू और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार के लोगों से नौकरी के बदले जमीन लेने वालों का जेल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हेलिकॉप्टर का चक्कर खत्म होते ही इनके लिए जेल का रास्ता खुल जाएगा।" इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा, "प्रधानमंत्री मुझसे डर गए हैं। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं।"

तेजस्वी ने पीएम मोदी के नाम दो पन्नों का खुला पत्र भी लिखा है। सोशल मीडिया एक्स पर पत्र की फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री जी, आपके नाम खुला ख़त है। जरा समय निकाल जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन और संविधान पर अवश्य ही अपना ज्ञानवर्धन कर लीजिएगा।" पत्र में तेजस्वी ने जातिगत गणना और आरक्षण जैसे मुद्दों पर पीएम से सवाल किए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "तेजस्वी यादव की नौटंकी नहीं चलने वाली है। बात गुजराती और बिहारी की नहीं है। गरीबों की जमीन वापस करनी होगी, वरना आपकी जगह बिहार से बाहर या तिहाड़ में होगी।"

जदयू से राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, "नौकरी के बदले जमीन का मामला कोर्ट में है। इस मामले में कोर्ट ही फैसला करेगा। साथ ही उन्होंने पूछा कि 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी ने अपने विभाग में कितनी नौकरियां दीं, उसकी बात क्यों नहीं करते? बिहार में जो नौकरियां दी गईं वो सीएम नीतीश का फैसला था।"

प्रधानमंत्री ने लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत, अमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के शहजादे को सदमा लगने वाला है, उन्होंने कहा कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें INDI गठबंधन जीत रहा है।"

इसके बाद प्रधानमंत्री करीब डेढ़ बजे काराकाट पहुंचे। यहां उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने लालू और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा, "बिहार के लोगों से नौकरी के बदले जमीन लेने वालों का जेल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हेलीकॉप्टर का चक्कर खत्म होते ही इनके लिए जेल का रास्ता खुल जाएगा।"

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।