
-शाहपुर थाने के बेलौटी गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की घटना
-हथियार के बल पर ग्राहकों और बैंककर्मियों को बनाया बंधक, तोड़फोड़
केटी न्यूज/आरा
बुधवार को जिले में बैंक डकैती की घटना होने से बच गई। कोशिश नाकाम हो गयी। घटना को अनजाम देने से ठीक पूर्व अपराधियों का पिस्टल धोखा दे दिया। जिसके बाद लुटेरों को जान बचाकर भागना पड़ा। वहीं बैंक के पैसे लुटने से बच गया। जबकि अपराधियों द्वारा गोली मैनेजर को टार्गेट कर दागी गई जो मिस्ड कर गई। जिसके कारण मैनेजर बाल-बाल बच गये। वारदात शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है। सूचना मिलते जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र, बिहिया इंस्पेक्टर कामेश्वर प्रसाद, डीआईयू इंचार्ज शंभू भगत, शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और दारोगा संजीव कुमार पहुंचे, तब तक अपराधी भाग निकले थे।

हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान और धरपकड़ में जुट गयी है। उसके लिए एसपी प्रमोद कुमार की ओर से एक टीम भी गठित कर दी गयी है। डीआईयू की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मास्क और टोपी पहने तीन की संख्या में अपराधी बैंक में धावा बोलते हैं। उसके बाद पिस्टल के बल पर तीनों सभी बैंक स्टाफ और ग्राहकों को अपने कब्जे में कर लेते हैं।

बैंक मैनेजर से पैसे की डिमांड करते हैं। उस दौरान केबिन का शीश तोड़ दिया जाता है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फायर नहीं होती है। उसके बाद मैनेजर और चौकीदार सहित अन्य लोग अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करते हैं। उसे देखते हुए अपराधी भाग जाते हैं। एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।