Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कुंभ मेले में डिस्काउंट पर मिलेगा 'दवा दोस्त',श्रद्धालुओं को मिलेगा 80 फीसदी तक डिस्काउंट

भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने कुंभ मेले में अनोखी पहल शुरू की है।महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को 80 फीसदी तक डिस्काउंट पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कुंभ मेले में डिस्काउंट पर मिलेगा 'दवा दोस्त',श्रद्धालुओं को मिलेगा 80 फीसदी तक डिस्काउंट
Kumbh Mela

केटी न्यूज़/लखनऊ

भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने कुंभ मेले में अनोखी पहल शुरू की है।महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को 80 फीसदी तक डिस्काउंट पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह पहल की गई है।

कुंभ मेले में डिस्काउंट पर मिलेगा 'दवा दोस्त',श्रद्धालुओं को मिलेगा 80 फीसदी तक डिस्काउंट

प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर "दवा दोस्त" नाम से दवाई की दुकान शुरू की गई है।उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल के बयान में कहा गया, महाकुंभ के दौरान प्रयाग आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों के लिए इन दुकानों पर आवश्यक दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।इन दवा दुकानों पर आवश्यक दवाएं 80 प्रतिशत तक रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।

कुंभ मेले में डिस्काउंट पर मिलेगा 'दवा दोस्त',श्रद्धालुओं को मिलेगा 80 फीसदी तक डिस्काउंट

प्रयागराज महाकुंभ मेले में हजारों भक्तों, ऋषियों और संतों के शामिल होने की उम्मीद है। एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले इस मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ 26 फरवरी को संपन्न होगा। कुंभ के मुख्य स्नान शाही स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी बसंत पंचमी को होंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।