केटी न्यूज़/दिल्ली
पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में उतरे थे।भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामना करना पड़ा है।27,4723 वोट के साथ पवन को हारना पड़ा।CPIM के उम्मीदवार राजाराम सिंह ने उन्हें हराया है।पवन सिंह भले ही लोकसभा चुनाव में हार गए हों लेकिन 274723 वोटों के साथ वो दूसरे नंबर पर कामयाब रहे।
हारने के बाद पवन सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। बिहार की काराकाट सीट से हारने के बाद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने X पर लिखा, 'हार तो क्षणिक है, हौसला निरंतर रहना चाहिए। हम तो वो हैं वैसे लोगों में हैं, जो विजय पर गर्व नहीं करते और हार पर खेद और शोक नहीं करते। ख़ुशी और गर्व इस बात की है कि काराकाट की जनता ने मुझे अपना बेटा-भाई स्वीकार कर इतना प्यार दुलार और आशीर्वाद जो दिया उसके लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।'
पवन सिंह को पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट दिया था लेकिन एक्टर ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा को बागी तेवर दिखाने के चक्कर में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।