Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

दीपावली पर उमड़ा हर्षोल्लास, रोशनी से जगमगा उठा बलिया; महंगाई के बावजूद खरीदारी में दिखा जोश

बलिया। गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस बार पटाखों की आतिशबाजी पहले से कम हुई

दीपावली पर उमड़ा हर्षोल्लास, रोशनी से जगमगा उठा बलिया; महंगाई के बावजूद खरीदारी में दिखा जोश

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस बार पटाखों की आतिशबाजी पहले से कम हुई, और रात साढ़े दस बजे के बाद लोगों ने पटाखे नहीं फोड़े। पहले, घरों में महिलाओं ने मां लक्ष्मी और गजानन का विधिवत पूजन किया, फिर दीप और मोमबत्तियां जलाईं। इसके बाद बच्चों ने पटाखे जलाना शुरू किया। 

दीपावली के दिन लोगों में खासा जोश और उल्लास दिखा। सुबह से ही लोग अपने घरों को सजाने और लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुटे थे। बाजारों में भी खूब रौनक थी। शाम होते ही पूरा जनपद दीयों और लाइटों से जगमगा उठा। पूजा के बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी के साथ दीपावली का जश्न मनाया। घरों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और मिट्टी के दीयों से सजाया गया। युवतियों और महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और दीप जलाए। घर के मुख्य दरवाजे को फूलों से सजाया गया। दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर खाता-बही बदलने का रिवाज निभाया। 

आठ बजे से रात साढ़े दस बजे तक बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की, जिसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। रोशनी से सजा हर घर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी की छटा बिखरी थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात तैनात रही। जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्र भी दीपावली पर पूरी तरह अलर्ट थे। 

 महंगाई पर भारी पड़ा उत्साह

बलिया। नगर और ग्रामीण इलाकों में दीपावली के लिए फूलों की खूब मांग रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए फूल-माला, पान, सुपारी और मिठाई खरीदी। बाढ़ और बारिश से महंगाई बढ़ने का असर बाजार पर दिखा, लेकिन फिर भी दीपावली को लेकर लोगों का जोश कम नहीं हुआ। सभी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामान खरीदकर पर्व को उत्साह से मनाया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।