Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

लालू यादव के करीबी राजद नेता पर ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने अरुण यादव की लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

लालू यादव के करीबी राजद नेता पर ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

केटी न्यूज़/आरा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने अरुण यादव की लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले, फरवरी में ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें पटना के दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम पर चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम पर किए गए थे।

ईडी ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की जांच के तहत फरवरी 2024 में अरुण यादव, उनकी पत्नी किरण देवी और अन्य के परिसरों पर छापे मारे थे। ईडी ने उस समय धन शोधन निवारण अधिनियम (PMMLA) के तहत अरुण यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।

इस जांच में ईडी ने अरुण यादव और उनके परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं, साथ ही किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति, दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी भी प्राप्त की। इससे पहले, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें पिछले साल मई और इस साल जनवरी में उनके भोजपुर के अगियांव गांव स्थित घर और दानापुर के फ्लैट की तलाशी ले चुकी थीं।

ईडी का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी फर्जी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट खरीदे। इसके अलावा, अरुण यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाले में भी केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।