Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान
Keshav Times

अंडा चोर हेडमास्टर पर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन,दी यह सज़ा

वैशाली का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।मामला वैशाली के लालगंज इलाके से जुड़ा है। वायरल वीडियो में एक स्कूल के हेडमास्टर मिड डे मील का अंडा घर ले जाते दिखे।

अंडा चोर हेडमास्टर पर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन,दी यह सज़ा
Crime

केटी न्यूज़/वैशाली

वैशाली का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।मामला वैशाली के लालगंज इलाके से जुड़ा है।वायरल वीडियो में एक स्कूल के हेडमास्टर मिड डे मील का अंडा घर ले जाते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद हेडमास्टर जांच में दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

अंडा चोर हेडमास्टर पर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन,दी यह सज़ा

बीते दिनों स्कूल से अंडा का ट्रे ले जाते प्रधानाध्यापक का ग्रामीणों ने विरोध किया था और कहा था कि यह अंडा बच्चों को खाने के लिए आता है ना कि आपके घर पर ले जाने के लिए काफी विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी आए और लोगों को समझा बुझा कर चले गए इसका फोटो वीडियो भी वायरल हुआ था।

अंडा चोर हेडमास्टर पर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन,दी यह सज़ा

वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम बनाकर इसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। आरोप सही पाए जाने के बाद वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिखर प्रखंड लालगंज के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा था जिसके बाद आज उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। यह विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ सरकारी संसाधनों के गवन का मामला साबित होता है। 

अंडा चोर हेडमास्टर पर शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन,दी यह सज़ा

जिस तरह से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ के द्वारा एक-एक चीज को देखा जा रहा है उससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साथ शिक्षकों की नींद हराम हो गई है। केके पाठक के बाद अब बिहार के शिक्षकों एस.सिद्धार्थ का खौफ है। शिक्षकों को डर लगने लगा कि कुछ भी गलत पकड़ा गया तो गाज गिरना तय है।इसका जीता जागता उदाहरण वैशाली में देखने को मिला।शिक्षा विभाग के द्वारा चल रही सतत निगरानी का असर देखने को मिल रहा है।गया के चिताबकला गांव स्थित मध्य विद्यालय की प्रधान अध्यापिका स्नेहा गुप्ता को फर्जी हाजिरी बनाने के आरोप में सस्पेंड किया गया था। इस बार स्कूल का अंडा चुरा कर घर ले जाने वाले हेडमास्टर पर कार्रवाई की गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।