
केटी न्यूज/पटना/समस्तीपुर
बैखौफ अपराधियों ने शहर के बीचों-बीच बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। जिसके बाद से व्यवसायियों में दहशत का महौल है। घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के लूटपाट की ये घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर इलाके स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर एसडीपीओ एएसपी संजय कुमार पाण्डेय दल बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच में जूट गए।

सूत्रों के अनुसार ज्वेलरी शोरूम में पहले दो की संख्या में खरीदार बनकर अपराधी पहुंचे। जिसके बाद ज्वेलरी शोरूम में मौजूद कर्मियों व खरीदारों को पिस्टल के बल पर कमरे में बंधक दिया। इस दौरान अपराधियों ने मौजूद लोगों का मोबाइल ले लिया। जिसके बाद लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी शोरूम में बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने गए अधिवक्ता सुधाकर राय जो अपने बेटे की शादी के लिए ज्वेलरी की खरीदारी के लिए गए हुए थे। लुटेरों ने उनसे छह लाख की रुपए लूट लिए।

पीड़ित अधिवक्ता सुधाकर ने बताया अपराधी ग्राहक के रूप में सभी अंदर आए और फिर हथियार का बल पर एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और सभी के हाथ से मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया। अधिवक्ता सुधाकर राय ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल वहीं छूट गया। जिसे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है।

समस्तीपुर एसडीपीओ एएसपी संजय कुमार पाण्डेय
घटना के संदर्भ में समस्तीपुर एसडीपीओ एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शोरूम के मैनेजर के द्वारा मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा की लूट कितने की हुई है। हालांकि उन्होंने अनुमानित तौर पर बताया की 2 करोड़ से अधिक की आभुषण व नकदी की लूट हुई है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधिक के गिरोह की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।