Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

जमानत पर आये गांजा तस्करी के आरोपी को मारी गोली, हालत गंभीर

जमानत पर आये गांजा तस्करी के आरोपी को मारी गोली, हालत गंभीर

 -सोमवार की देर शाम की घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव में हुई

- भीड़ ने दो हमलावरों को पीटा, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा दोनों का इलाज 

केटी न्यूज/आरा

गांजा तस्कर के आरोपित को सोमवार की शाम अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पीड़ित के कान के पास लगी है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल  हो गया। घटन भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी हाल्ट के समीप हुई। जख्मी की पहचान नगरी गांव निवासी सुशील पांडेय पिता कमलेश पाण्डेय के रूप में हुई है। घायल गांजा तस्करी के आरोप में जेल गया था और कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। वहीं गोलीबारी के बाद भीड़ द्वारा खदेड़ कर दो हमलावरों को पकड़ लिया गया। उसके बाद दोनों की जमकर धुनाई कर दी गई। उसमें दोनों जख्मी हो गए, जिनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चरपोखरी में कराया जा रहा। इस दौरान गोली से जख्मी युवक के चचेरे भाई भुवर पांडेय सहित दो लोग भी चोटिल हो गए। गिरफ्तार हमलावरों में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के निर्भयडिहरा गांव निवासी सुदर्शन राय के पुत्र विष्णु कुमार और सौरभ कुमार है। विष्णु कुमार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह भी हाल में ही जेल से बाहर आया है।

जमानत पर आये गांजा तस्करी के आरोपी को मारी गोली, हालत गंभीर

हालांकि तीसरा हमलावर भागने में सफल रहा। पुलिस की शुरुआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई में घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी युवक एनडीपीएस एक्ट में दो साल जेल रहने के बाल कुछ समय पहले जेल से आया था। आरोपित विष्णु कुमार भी अपराधी प्रवृत्ति का है। वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था और हाल में जेल से बाहर आया है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच वर्चस्व की बात सामने आ रही है। हालांकि हर एंगल से छानबीन की जा रही है। जख्मी सुशील पांडेय ने बताया कि गांव के ही दो युवक हीरोइन का नशा करते हैं। उनको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। उसी झगड़े का समझौता करने के लिए वह अपने दोनों चचेरे भाई भुअर पांडेय और ओम प्रकाश पांडेय के साथ नगरी स्टेशन के पास गया था। तभी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। उसी बीच आरोपितों की ओर ताबड़तोड़ पहले चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद उसे गोली मार दी गयी। गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद भीड़ ने फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।