Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

भीषण हादसा, राजपुर में मिट्टी के टीले में दबकर चार बच्चियों की मौत एक की हालत गंभीर

भीषण हादसा, राजपुर में मिट्टी के टीले में दबकर चार बच्चियों की मौत एक की हालत गंभीर

केटी न्यूज/बक्सर 

इस वक्त की एक बड़ी खबर बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में पुराने मिट्टी के टीले में दबकर सगी बहनों समेत चार मासूम बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया जा रहा है। घटना रविवार की सुबह की है। सभी बच्चिया टीले से मिट्टी लाने गई थी। बच्चियों की उम्र मात्र 6 से 11 वर्ष के बीच है 

मृतकों में दलित बस्ती के श्याम नारायण राम 11 वर्ष की पुत्री नयनतारा कुमारी तथा छह वर्षीय शालिनी कुमारी के अलावे रमेश राम की छह वर्षीय शिवानी कुमारी टिंकू राम की 11 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी शामिल है। जबकि इस हादसे में 10 वर्षीय करिश्मा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है, सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई हैं। सभी बच्चिया दलित बस्ती की है तथा बेहद गरीब परिवार से आती है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे अपने घर की लिपाई पुताई के लिए सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पीछे स्थित उक्त टीले के पास मिट्टी लाने गई थी, सभी मिट्टी की खुदाई कर रही थी इसी दौरान अचानक टीला से मिट्टी का टीला ढहने लगा तथा सभी बच्चिया उसमें दब गई। आसपास में मौजूद बच्चों ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे बच्चों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने चार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से दलित बस्ती में कोहराम मच गया है। बताया जाता है की मिट्टी का टीला काफी पुराना है इसी वजह से मिट्टी की खुदाई होते ही वह ढह गया जिस कारण यह घटना हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।