Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

दीपावली में चाइनिज लाईटो से रौशन होगा घर, रंग-विरंगी लाईटों से पटा बजार

बाजार में चाइना निर्मित बस्तुओ की धमक से दीपावली भी अछूती नहीं रहेगी। बल्कि इस बार भी शहर के अधिकांश घर मिट्टी के दिये और भारत में बनी लाईटो के अपेक्षा चाइनिज बल्बो से ही जगमग होंगे। दीपावली से पूर्व इलेक्टानिक पार्ट्स बिक्रेताओं की तैयारियों तथा उनके स्टाक इस बात की तस्दीक कर रहे है कि अधिकांश घरों में दपावली की चमक धमक पर चाइना निर्मित बस्तुओ का प्रभाव होगा।

दीपावली में चाइनिज लाईटो से रौशन होगा घर, रंग-विरंगी लाईटों से पटा बजार
फोटो- -दीपावली पर दुकानों पर सजी चाइनिज लाईट

केटी न्यूज/डुमरांव।

बाजार में चाइना निर्मित बस्तुओ की धमक से दीपावली भी अछूती नहीं रहेगी। बल्कि इस बार भी शहर के अधिकांश घर मिट्टी के दिये और भारत में बनी लाईटो के अपेक्षा चाइनिज बल्बो से ही जगमग होंगे। दीपावली से पूर्व इलेक्टानिक पार्ट्स बिक्रेताओं की तैयारियों तथा उनके स्टाक इस बात की तस्दीक कर रहे है कि अधिकांश घरों में दपावली की चमक धमक पर चाइना निर्मित बस्तुओ का प्रभाव होगा। बताया जाता है कि मिट्टी के दिये से कम रोशनी के साथ ही उसे जलाने में अधिक समय बर्बाद करना पड़ता है। वही भारत निर्मित बिजली से जलने वाले बल्बो को खरीदना उपभोक्ताओं के लिये महंगा होगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि चाइनानिर्मित बल्ब न सिर्फ सस्ते है बल्कि उनकी लाईट भी अन्य बल्बो से अच्छी है। जिस कारण ग्राहको की पहली पसंद भी चाइना निर्मित बिजली से जलने वाले रंगीन बल्ब ही बन रहे है। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व ही ऐसे बल्बो की खरीदारी तेज हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि दीपावली करीब आने के साथ ही बिक्री का रफ्तार और अधिक बढ़ेगा। स्टेशन रोड में इलेक्टानिक पाट्र्स की दुकान चलाने वाले अरमान अंसारी ने बताया कि चाइनिज बल्ब सस्ता तथा अच्छी गुणत्ता के होने के चलते ग्राहको की पहली पसंद बन रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चाइनिज बल्बो की अधिक बिक्री की उम्मीद है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।