Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

मलियाबाग में सड़क हादसे में चक्की के युवक की मौत, पसरा मातम

अनुमंडल के चक्की ओपी के हेनवा गांव निवासी एक युवक की बक्सर व रोहतास की सीमा पर स्थित मलियाबाग में सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मलियाबाग में सड़क हादसे में चक्की के युवक की मौत, पसरा मातम

- शुक्रवार की दोपहर एनएच 319 पर मलियाबाग के पास हुआ हादसा, बहन के घर गया था युवक

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल के चक्की ओपी के हेनवा गांव निवासी एक युवक की बक्सर व रोहतास की सीमा पर स्थित मलियाबाग में सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मृतक की पहचान हेनवा निवासी ललन राम के 35 वर्षीय पुत्र मुनी राम के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़े भागे मलियाबाग पहुंचे। वही, स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुनी के बहन का ससुराल मलियाबाग के पास ही है। वह गुरूवार को ही भैंस खरीदने के लिए अपने बहन के ससुराल गया था, शुक्रवार को वह अपने बहनोई के साथ बाइक पर बैठ कही भैंस खरीदने जा रहा था। इसी दौरान एनएच 319 पर मलियाबाग के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में मुनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। 

वही, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शादीशुदा था तथा उसे तीन पुत्र व एक पुत्री थी। इस घटना के बाद पिता ललन राम, पत्नी रिंकू देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि गांव में भी मायूशी छाई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी मिलनसार प्रवृति का था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।