केटी न्यूज़ / छपरा
नगर निगम क्षेत्र में विधायक कोष से किए गए समग्र और सतत विकास कार्यों के अंतर्गत, छपरा विधायक सी.एन. गुप्ता ने स्थानीय छपरा क्लब के पास शिवा गैस एजेंसी से लेकर पार्टी जोन तक नवनिर्मित पीसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सतत विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने क्षेत्र में सभी जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयासरत हैं, विशेषकर उन सड़कों का जो वर्षों से उपेक्षित रही हैं।
विधायक ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और मनोरंजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में छपरा विधानसभा को अव्वल बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेन्द्र चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश फैशन, अनुरंजन कुमार, तेजू सिंह, हरदेव सिंह, अजय राय, उमेश राय, विनोद प्रभाकरन और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।