Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/मऊ

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय मऊ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा प्रार्थना पत्रों की जांच को लेकर मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस कोतवाली क्षेत्र के वांछित आरोपियों की तलाश में जगह- जगह दबिश डाल रही हैं।

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की धर पकड़ के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ बुधवार को गश्त पर थे, कि इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि कुछ अपराधी कोतवाली क्षेत्र के भैंसहा मोड की तरफ खड़े हैं, और कहीं भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस तुरंत भैसहा मोड पहुंच गई।

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहाँ पहले से भागने की फ़िराक में खड़े पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे । जिन्हें दौड़ा कर पुलिस ने गैंगस्टर के चार आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दिनेश यादव, जयराम यादव, निवासीगण तुलसीपुर कुड़वा, सत्येंद्र यादव निवासी दुल्लापुर गाजीपुर, व उद्धरेज निवासी भटौली थाना चिरैयाकोट बताया

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और आरोपियों ने यह भी बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली थी कि हम लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हो गया है । जिसको लेकर हम लोग भागने की फिराक में थे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 431/ 2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी

गैंगस्टर के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया। कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह के साथ हमराही उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल उदय प्रकाश यादव ,पुलिस राम बहादुर सरोज, दुर्गा प्रसाद तथा विकास यादव शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।