Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

डुमरांव एसडीएम के जांच में दोषी पाया गया राजस्वकर्मी निलंबित

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार के जांच में सिमरी प्रखंड के तत्कालीन राजस्व कर्मी सुदर्शन सिंह को दोषी पाया गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया है।

डुमरांव एसडीएम के जांच में दोषी पाया गया राजस्वकर्मी निलंबित
डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार

केटी न्यूज/बक्सर

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार के जांच में सिमरी प्रखंड के तत्कालीन राजस्व कर्मी सुदर्शन सिंह को दोषी पाया गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय केसठ बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा उक्त राजस्व कर्मी के विरुद्ध आरोप पत्र प्रपत्र क प्राप्त कराया गया। जिसमें सुदर्शन सिंह के विरुद्ध नियंत्री पदाधिकारी की अनुमति के बिना अनुपस्थिति रहने, अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने इत्यादि के आरोप के संबंध में प्रतिवेदित किया गया है। पूर्व में विभागीय कार्यवाही संचालित होने के बावजूद भी उनके कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ है।

डुमरांव एसडीएम के जांच में दोषी पाया गया राजस्वकर्मी निलंबित

उक्त कृत्य बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के कंडिका 3(1) का उल्लंघन है। आरोप पत्र पर सम्यक विचार के बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 (यथा संशोधित) के नियम 9 में निहित प्रावधानों के तहत सुदर्शन सिंह, तत्कालीन राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय सिमरी, तथा वर्तमान अंचल ईटाढ़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल केसठ निर्धारित किया गया है।

डुमरांव एसडीएम के जांच में दोषी पाया गया राजस्वकर्मी निलंबित

वही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी संचालित की जा रही है। विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए गिरिजेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच बक्सर को संचालन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सिमरी को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।