तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा गम्भीर

धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही-कैथहर खुर्द मार्ग पर भगवानपुर टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा गम्भीर
Accident

केटी न्यूज/बक्सर   

धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही-कैथहर खुर्द  मार्ग पर भगवानपुर टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिस पर सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही, इस पर सवार एक और युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया। जिसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकठी पंचायत के कैथहर खुर्द गांव निवासी विपिन यादव के पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं संतोष पाल के पुत्र रौशन पाल दोनों बाइक पर सवार होकर बसही गांव के तरफ अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर टोला गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर अचानक एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टक्कर होते ही यह दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें गम्भीर चोट आई। रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। 

इस घटना की जानकारी के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पंकज कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना में जख्मी रौशन पाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता तौकीर अंसारी ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना हुई है। इससे पहले भी तीन दिन पूर्व सिकठी गांव के युवक दिनारा बाजार करने गए थे। जहां से वापस आने क्रम में स्विफ्ट डिजॉयर कार पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दो अन्य लोग अभी भी जीवन एवं मौत से जूझ रहे हैं। तब तक यह दूसरी घटना हो गई।