आश्चर्य: बक्सर में जिसके नाम पर बना है ड्राइवरी लाइसेंस वह एक दशक से दृष्टि बाधित का उठा रहा पेंशन

आश्चर्य: बक्सर में जिसके नाम पर बना है ड्राइवरी लाइसेंस वह एक दशक से दृष्टि बाधित का उठा रहा पेंशन

- जांच करने पहुंचे बीडीओ, पुष्टि होने पर रिकवरी होगी राशि

केटी न्यूज/केसठ 

प्रखंड के रामपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पांडेय पर फर्जीवाड़ा कर दिव्यांगता पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पांडेय वर्ष 2013 से ही दिव्यांग का पेंशन (दृष्टी दोष) आंख से दिखाई नहीं देने का प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगता पेंशन लगातार उठा रहे है। वही प्रमोद कुमार पांडेय के नाम से परिवहन विभाग से ड्राइवरी लाइसेंस बनवाया गया है।

जो वर्ष 2023 तक वैध है। हद तो इस बात का है कि परिवहन विभाग आंख से अंधे दिव्यांग पेंशन भोगी को लाइसेंस कैसे निर्गत कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा फर्जीवाड़ा कर दिव्यांगता पेंशन योजना का राशि लाभ उठा रहे है। जो सरकारी राशि का दुरपयोग है। इसकी गुप्त शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकरी मिथिलेश बिहारी वर्मा बुधवार को इसकी जांच करने प्रमोद कुमार पांडेय घर रामपुर गांव पहुंचे।

जहा प्रमोद कुमार पांडेय अपने घर नहीं थे। इस संदर्भ में बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को पुनः प्रमोद कुमार पांडेय के घर जा आरोप की जांच की जाएगी। वही इसकी जानकारी पीजीआरो को देते हुए पेंशन की राशि की रिकवरी की जाएगी। वही मामले में बीडीओ ने शिकायत कर्ता का नाम गुप्त रखा है। ग्रामीणों की माने तो आपसी विवाद में इस फर्जीवाड़ा का मामला प्रकाश में आया है।