Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल
रेडिमेड कपड़ो की खरीदारी करते लोग

- नये परिधान से लेकर रंग-गुलाल और किराना दुकानों पर बढ़ी खरीदारों की भीड़रू

केटी न्यूज/डुमरांव

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

 

बाजारों में होली को लेकर रौनक बढ़ गयी है। रंग और गुलाल के पर्व होली को महज कुछ ही दिन शेष हैं। आगामी 26 मार्च को होली के रंग फिजां में घुलेंगे। पर्व नजदीक आने से शहर के बाजारों में होली की रंगत नजर आने लगी है। कपड़े, पिचकारी, जूता-चप्पल, पापड़, चिप्स आदि की दुकानें सज गयी है और जमकर खरीदारी भी हो रही है। त्योहार के कारण बाजार देर रात गुलजार रहने लगा है।

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

सबसे अधिक खरीदारी खाद्य वस्तुओं की हो रही है। इनमें तेल, घी के अलावा वे वस्तुएं भी शामिल हैं, जिनकी होली पर्व के दौरान घरों पर आने वाले मेहमानों की खिदमत में जुहारी कराने में होती है। मसलन पापड़, चिप्स, कचरी, दालमोंठ, नमकीन, बिस्किट आदि शामिल हैं।शहर के लगभग सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ सुबह से शाम तक रहने लगा है।

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

इनमें मुख्य बाजार गोला रोड, चूड़ी बाजार, शहीद गेट, स्टेशन रोड, चौक रोड, राजगढ़, जंगल बाजार आदि के अलावा शहर के अन्य सड़क पर भी रौनक देखते ही बन रही है। किसी को रंग पिचकारी खरीदने हैं तो किसी को कपड़े और खाद्य वस्तुएं। ग्राहक को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने होली के त्योहार पर जरूरत वाली वस्तुएं व सामग्री सजा रखी हैं।

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

दुकानदार अविनाश सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, गोल्डन जायसवाल आदि ने बताया कि होली पर्व को लेकर बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के वैराइटी मंगायी गयी है। बाजारों में बढ़ी त्योहारी भीड़ के चलते मुख्य बाजारों में जाम की समस्या भी बढ़ गयी है। उधर होली के समीप आते ही फुटपाथ तथा जगह-जगह अस्थायी दुकानें सज गयी है।

होली के रंग में रंगने लगा बाजार, बढ़ी चहल-पहल

अभिभावकों के साथ बच्चे रंग पिचकारी खरीदने में मशगूल है। घरों में भी गुजिया तथा अन्य पकवान बनना शुरू हो गये है। गृहणी शोभा देवी, पिंकी कुमारी, पूनम देवी आदि कहती है कि रंगों का त्योहार होली को लेकर बाजारों में नये परिधान और लजीज व्यंजनों को बनाने के लिए खरीदारी करनी शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।