Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

कोपागंज में जर्जर बिजली तारों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मऊ । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने किया।

कोपागंज में जर्जर बिजली तारों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

केटी न्यूज़/ मऊ  

मऊ ।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला कार्यालय अलाउद्दीनपुरा में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने किया।

बैठक में कोपागंज के व्यापारियों ने बताया कि बाजार में पुराने और जर्जर बिजली के तार जगह-जगह लटके हुए हैं, जो आपस में टकरा कर स्पार्किंग करते हैं। कई बार बिजली विभाग को इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक न तार बदले गए और न ही उन्हें ऊंचा किया गया।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन जर्जर तारों के कारण व्यापारियों, बुनकरों, उपभोक्ताओं और आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने तार बदलने और ऊंचा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

बैठक में तय हुआ कि यदि एक सप्ताह में बिजली विभाग ने तारों को बदलने का काम शुरू नहीं किया, तो व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।

इस बैठक में कोपागंज के अध्यक्ष अमृतलाल जायसवाल, मनोज कुमार बरनवाल, ओम जी बरनवाल, युवा अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री विकास वर्मा, दीपक मद्धेशिया, संदीप शर्मा, सत्यम जायसवाल, मनीष मद्धेशिया, राहुल ओमर आदि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।