Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

ऑनलाइन ठगी का शिकार, गोविंद तिवारी ने खोए आठ लाख रुपये

चंदौली। जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लोगों को ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूक कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग हर दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं।

ऑनलाइन ठगी का शिकार, गोविंद तिवारी ने खोए आठ लाख रुपये

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली।  जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लोगों को ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूक कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग हर दिन ठगी का शिकार हो रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

पिपरी गांव के निवासी गोविंद लाल तिवारी, जो राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में परिचायक थे, जुलाई में सेवानिवृत्त हुए। मंगलवार को उनकी बहु ज्योति तिवारी को फोन आया कि स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं। उन्हें बताया गया कि टीके का 16 हजार रुपये उनके खाते में डालना है, लेकिन पैसे नहीं जा रहे हैं। इसके बाद गोविंद ने अपना खाता नंबर दिया और आधार कार्ड और एटीएम कार्ड का फोटो भेजा। कुछ ही समय में उनके खाते से आठ लाख रुपये गायब हो गए।

गोविंद ने तुरंत बैंक जाकर खाता बंद कराया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।