Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, रेफर

डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक सब्जी कारोबारी बताया जाता हैं।

पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ जख्मी, रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक सब्जी कारोबारी बताया जाता हैं। जख्मी हालत में राहगीरों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जख्मी आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कवरा मसाढ़ गांव निवासी 45 वर्षीय अर्जुन गोस्वामी उर्फ कल्लू बताया जाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पैसेंजर ट्रेनों से सब्जी लेकर नया भोजपुर सब्जी मंडी में खरीद-बिक्री का काम करता था। वह सब्जी बेचकर वापस पैसेंजर ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान गेट के समीप खड़ा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और ट्रेन से गिर पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार जख्मी के पैर में गहरा जख्म बताया जाता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और जीआरपी के तारकेश्वर पंडित मौके पर पहुंचे और जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया तथा इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।