सदर थाना से महज कुछ मीटर पर चल रहा था रेड लाईट ऐरिया पुलिस को भनक तक नही, पटना से टीम ने की छापेमारी महिला पुलिसकर्मियों को बंद करनी पड़ी ऑख
गुरूवार को बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया। जब पटना से पहुंची पुलिस की टीम ने एक घर में घुस कर छोपमारी की। घर में घुसते ही जो नाजारा देखा अपनी महिला पुलिस कर्मीयों ने अपनी आंखें बंद कर ली। मकान से 10 लड़के व दस नाबालिग लड़की के जोडें पकड़े गये। पकड़ी गयी नाबालिग लडकियों के साथ पुलिस पूछताछ कर रही है।

केटी न्यूज/पटना
गुरूवार को बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया। जब पटना से पहुंची पुलिस की टीम ने एक घर में घुस कर छोपमारी की। घर में घुसते ही जो नाजारा देखा अपनी महिला पुलिस कर्मीयों ने अपनी आंखें बंद कर ली। मकान से 10 लड़के व दस नाबालिग लड़की के जोडें पकड़े गये। पकड़ी गयी नाबालिग लडकियों के साथ पुलिस पूछताछ कर रही है। पटना से बिहार पुलिस मुख्यालय के कमजोर वर्ग यूनिट की टीम ने अरवल के जिस इलाके में छापा मारा। उस इलाके स्थानीय लोग रेड लाइट एरिया कहते हैं।
धंधा सदर थाने के ठीक सटे अवैध काम चल रहा था। अरवल पुलिस अनजान बनकर बैठी हुई थी। वहीं पुरे मामले की जानकारी पटना में बैठे पुलिस मुख्यालय कमजोर वर्ग को मामले भी भनक मिली। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गयी। टीम के द्वारा लगभग दोपहर एक बजे से लेकर षाम पांच बजे तक छापेमारी की गयी। पुरी छापेमारी बिहार पुलिस मुख्यालय से कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के महज कुछ मीटर पर अरवल के एक मोहल्ले में नाबालिग लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है।
जिसके बाद छापेमारी की गयी। छापेमारी में कई घरों से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए। पुलिस सभी लड़कियों की काउंसलिंग करा रही हैण् लड़कियों से ये जानने की कोशिश की जा रही है कि देह व्यापार का रैकेट कौन चला रहा है। पूरी जानकारी लेने के बाद लड़कियों को उनके घर या सरकारी आश्रय गृह में भेजा जायेगा। अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पटना की टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। इसमें अरवल पुलिस ने भी सहयोग किया हैण् इस मामले में छापेमारी टीम की ओर से जो लिखित जानकारी दी जायेगीए उस पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।