Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
Keshav Times

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को बक्सर की धरती आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर रही। उत्तर वाहिनी गंगा में पुण्य स्नान की धार्मिक मान्यता को लेकर शहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की पहली किरण के साथ ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की आवाजाही तेज हो गई। रामरेखा घाट श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना रहा, जहां हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

__ उत्तर वाहिनी गंगा में पुण्य स्नान के लिए यूपी सहित विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के बीच घाटों पर दिनभर रही मेले जैसी रौनक; भीड़ से स्टेशन रोड पर रुक-रुककर लगा जाम

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

केटी न्यूज/बक्सर।

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को बक्सर की धरती आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर रही। उत्तर वाहिनी गंगा में पुण्य स्नान की धार्मिक मान्यता को लेकर शहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की पहली किरण के साथ ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की आवाजाही तेज हो गई। रामरेखा घाट श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना रहा, जहां हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, कथा श्रवण और दान-पुण्य के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। रामरेखा घाट के अलावा नाथ बाबा घाट, सती घाट, गोला घाट और सिद्धनाथ घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। स्थानीय लोगों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर पहुंचे थे। सोमवार की देर रात से ही ट्रेनों के माध्यम से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई श्रद्धालुओं ने रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में रात्रि विश्राम किया और मंगलवार की अहले सुबह गंगा स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

__ स्नान के बाद पूजा-पाठ और दान की परंपरा

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अन्न, वस्त्र तथा अन्य सामग्रियों का दान कर पुण्य अर्जित किया। रामरेखा घाट की ओर जाने वाला वीर कुंवर सिंह चौक मार्ग सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा। घाट पर भीड़ का आलम यह था कि कई जगहों पर लोगों को आगे बढ़ने के लिए इंतजार करना पड़ा। पंडित विद्याधर मिश्र ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का क्षय होता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर पहुंचते हैं।

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

__ पूजा सामग्री से लेकर जलेबी-चाट तक की दुकानें सजीं

श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ रामरेखा घाट और उसके पहुंचपथ पर मेले जैसा नजारा रहा। सड़क के दोनों किनारों पर फूल-माला, पूजा सामग्री, खिलौने, श्रृंगार प्रसाधन, जलेबी, समोसा और चाट की दुकानें सजी रहीं। स्नान और पूजा के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों में खिलौनों को लेकर खास उत्साह दिखा, जबकि महिलाओं ने पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामान खरीदे।

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

__ प्रशासन की मुस्तैदी के बीच जाम ने बढ़ाई परेशानी

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए थे। वीर कुंवर सिंह चौक से रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। घाट पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। हालांकि श्रद्धालुओं और वाहनों के बढ़ते दबाव से स्टेशन रोड पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। ज्योति चौक और अंबेडकर चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।