Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा
Keshav Times

हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान

धान की कटाई के दौरान खेतों में चल रही मशीनों के बीच थोड़ी सी असावधानी एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। बासुदेवा थाना क्षेत्र के मुकुंद डेरा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान

केटी न्यूज/नावानगर 

धान की कटाई के दौरान खेतों में चल रही मशीनों के बीच थोड़ी सी असावधानी एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। बासुदेवा थाना क्षेत्र के मुकुंद डेरा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान

मृतका की पहचान मुकुंद डेरा गांव निवासी सुरेश राय की पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शारदा देवी खेत में धान बीनने के लिए गई थीं। इसी दौरान खेत में हार्वेस्टर से धान की कटाई का काम चल रहा था। बताया जाता है कि कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बासुदेवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर से पीछे से धक्का लगने के कारण हादसा हुआ है। हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर खेतों में कृषि मशीनों के संचालन के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।