Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस

शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी सोमवार की शाम डुमरांव थाने में देखने को मिली। शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति झूमता हुआ सीधे थाना परिसर में पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर अपना रौब झाड़ने लगा।

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस

__ पुलिसकर्मियों को भी दे रहा था धमकी, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष को भी कहे अपशब्द; हाजत में बंद कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

केटी न्यूज/डुमरांव

शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी सोमवार की शाम डुमरांव थाने में देखने को मिली। शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति झूमता हुआ सीधे थाना परिसर में पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर अपना रौब झाड़ने लगा। खुद को वार्ड संख्या 20 की पार्षद का प्रतिनिधि बताते हुए वह पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा। इस दौरान उसने डुमरांव नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और यहां तक कि पुलिसकर्मियों को धमकी दे डाली। अचानक हुए इस हंगामे से कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को तत्काल पकड़ लिया और हाजत में बंद कर दिया। हाजत में बंद होने के बाद भी उसका नशे में बड़बड़ाना और अनाप-शनाप बोलना जारी रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान टिंकू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह वार्ड संख्या 20 की पार्षद कंचन देवी का देवर है।

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस थाना परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाली जाती है, वहीं शराब के नशे में पहुंचकर हंगामा करना और पुलिस को धमकी देना व्यवस्था के सामने चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है।

नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस

इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपित की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।