Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता तथा सड़क निर्माण ठेकेदार शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी देने और उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

-- धमकी देने वाले ने दो घंटे के अंदर हत्या करने की कही बात, फोन पर बताया अपना नाम सनी वर्मा; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

केटी न्यूज /बक्सर।

जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता तथा सड़क निर्माण ठेकेदार शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी देने और उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

शुभम तिवारी के मुताबिक, आज रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सनी वर्मा बताते हुए कथित तौर पर स्वागत रेस्टोरेंट के मालिक से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही दो घंटे के अंदर जान से मारने और पांच-छह महीने जेल काटने की धमकी भी दी।

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

शुभम का आरोप है कि धमकी के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड गोलियां चलाईं। धमकी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर 7633997902 बताया गया है। उन्होंने दो दिन पूर्व स्वागत रेस्टोरेंट में पुलिस की जांच होने की बात भी कही है। हालांकि, इस घटना से धमकी और फायरिंग का कोई संबंध अभी प्रमाणित नहीं हुआ है।

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

शुभम तिवारी ने पूर्व में राहुल पांडेय एवं यशवंत दीक्षित के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में सनहा संख्या 2455/2026 दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने पुराने मामले और वर्तमान घटना के संभावित कनेक्शन की भी जांच की मांग की है।

ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप

घटना को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक बक्सर और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए तथा उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

इस मामले पर सदर डीएसपी गौरव पांडेय ने कहा बुधवार की रात ऐसी सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एक गोली चलने की बात सामने आई है। इसके पीछे कौन लोग हैं, हम उसकी जांच कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि शहर के बीचोंबीच एक युवा नेता और सड़क ठेकेदार के आवास पर फायरिंग करने वालों तक पुलिस कब पहुंचती है?

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।