Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली
Keshav Times

अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित

कर्नाटक में हुए अधिवक्ता हत्याकांड की जांच का तार अब बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव तक पहुंच गया। हत्याकांड में कथित संलिप्तता के आरोप में फरार चल रहे कृष्णाकांत दूबे को शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित

__ दूसरे राज्य की पुलिस ने स्थानीय टीम के साथ गांव में की छापेमारी, हत्या के मामले में लंबे समय से चल रही थी कृष्णाकांत दूबे की तलाश

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कर्नाटक में हुए अधिवक्ता हत्याकांड की जांच का तार अब बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव तक पहुंच गया। हत्याकांड में कथित संलिप्तता के आरोप में फरार चल रहे कृष्णाकांत दूबे को शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे राज्य में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपित की गांव से गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में कृष्णाकांत दूबे पुलिस की तलाश सूची में था। मामले की जांच के दौरान कर्नाटक पुलिस को उसके बड़का ढकाइच गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद कर्नाटक पुलिस की टीम ने कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस से संपर्क साधा और गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा।

अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित

सूचना के आधार पर शनिवार को दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़का ढकाइच गांव में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में कृष्णाकांत दूबे को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और कर्नाटक पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।इस कार्रवाई के साथ ही कर्नाटक के अधिवक्ता हत्याकांड की जांच में एक अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है। हालांकि, हत्याकांड में आरोपित की वास्तविक भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा कर्नाटक पुलिस की आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।