__NH-922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास सड़क किनारे खडे वाहन में हुई टक्कर
केटी न्यूज /बक्सर।
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, सभी पांच लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। वे देवघर से दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान नुआंव गांव के समीप सड़क किनारे कथित रूप से अवैध तरीके से खड़े पानी के टैंकर और मिक्सर मशीन से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों और घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही सभी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

--सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों की वजह से सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ सकती है।

खबर का अपडेट जारी है।



टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।