Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके सोने के आभूषणों से भरा बैग झपट लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। कोरान सराय बाजार के बिचला पड़ाव पर हुई इस वारदात ने त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार

__ कोरानसराय बाजार के बीचला पड़ाव पर हुई वारदात से मची अफरातफरी, सोने की चेन, झुमका समेत कई आभूषण गायब; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव।

केटी न्यूज/डुमरांव।

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके सोने के आभूषणों से भरा बैग झपट लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। कोरान सराय बाजार के बिचला पड़ाव पर हुई इस वारदात ने त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।पीड़ित महिला मुरार थाना क्षेत्र के ठाकुर सिंह के डेरा निवासी गणेश यादव की बहू बताई जा रही है। उसके मुताबिक बैग में सोने की चेन, झुमका और कंवाली समेत अन्य आभूषण रखे हुए थे। अचानक हुई इस वारदात से महिला हतप्रभ रह गई।

धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार

उसने शोर मचाते हुए आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक उचक्के आंखों से ओझल हो चुके थे।बताया जाता है कि महिला धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने कोरान सराय बाजार पहुंची थी। इसी दौरान बाजार के सबसे व्यस्त हिस्से बिचला पड़ाव के पास अज्ञात उचक्कों ने मौका देखकर उसके आभूषणों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। त्योहार के कारण बाजार में काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपित आसानी से निकल भागे।घटना के बाद पीड़िता ने कोरानसराय थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। त्योहार के मौके पर बाजार में उमड़ रही भीड़ के बीच इस तरह की वारदात ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार

__ सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की तलाश

कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।