Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

भोजपुर जिले के आरा में अवैध कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के पास सोमवार को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी सफारी कार में कारतूस की खेप लेकर जा रहे थे।

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

केटी न्यूज/ आरा

भोजपुर जिले के आरा में अवैध कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के पास सोमवार को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार से अधिक कारतूस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी सफारी कार में कारतूस की खेप लेकर जा रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है.गिरफ्तार आरोपियों में दो मुजफ्फरपुर और एक सिवान जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद सभी कारतूस 7.65 एमएम के हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि कारतूस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे थे और इन्हें मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी.

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

__गुप्त सूचना पर पुलिस और एसटीएफ ने की घेराबंदी

पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक कार में भारी मात्रा में अवैध कारतूस लेकर बिहार आने वाले हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रविवार से ही निगरानी शुरू कर दी थी. हालांकि, तस्कर रविवार की रात वाराणसी में रुक गए. सोमवार सुबह उनके बिहार में प्रवेश करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई.इसके बाद कोईलवर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मनभावन मोड़ के पास कार्रवाई की. जैसे ही संदिग्ध सफारी कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया. कार में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में कारतूस और एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई.

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

__दो कारों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश

पुलिस को देखकर कार सवार आरोपियों ने भागने की कोशिश की. इस दौरान उनकी सफारी कार ने पीछे से आ रही एक हैरियर कार और सामने से आ रही नेक्सन कार को टक्कर मार दी. टक्कर से दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

__बिना मोबाइल और जीपीएस के कर रहे थे सफर

पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के अनुसार, तस्कर अपनी गतिविधियों को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे थे. वे अपने साथ मोबाइल फोन, जीपीएस या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे. तलाशी के दौरान एक आरोपी की कमर से लोडेड पिस्टल मिली. पूछताछ में तीनों ने कारतूस तस्करी के धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

__एसटीएफ के वरीय अधिकारी ने की पूछताछ

20 हजार से अधिक कारतूस की बरामदगी के बाद एसटीएफ के वरीय पदाधिकारी अंजनी सिंह भी पटना से कोईलवर पहुंचे और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कारतूस की खेप किन लोगों के जरिए बिहार पहुंचाई जा रही थी और उत्तर बिहार में इसकी सप्लाई किन लोगों तक होनी थी. पुलिस और एसटीएफ इस नेटवर्क के सप्लायरों और खरीदारों की पहचान करने में जुटी है.

बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।