Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी
Keshav Times

त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच

दीपावली के बाजार में पटाखों की बढ़ती मांग के बीच अवैध कारोबार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। त्योहार की आड़ में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और नियमों के विरुद्ध उनका भंडारण करने वाले दुकानदार अब प्रशासन के निशाने पर हैं।

त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच

__ बिना लाइसेंस आतिशबाजी का कारोबार करने वालों को चेतावनी, भंडारण से लेकर बिक्री तक के नियमों का पालन करने का निर्देश; उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

केटी न्यूज/चौसा।

दीपावली के बाजार में पटाखों की बढ़ती मांग के बीच अवैध कारोबार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। त्योहार की आड़ में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और नियमों के विरुद्ध उनका भंडारण करने वाले दुकानदार अब प्रशासन के निशाने पर हैं। सोमवार को चौसा में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पटाखा दुकानों पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस, पटाखों के स्टॉक और भंडारण की व्यवस्था की पड़ताल की गई।अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से बिक्री की वैधता से संबंधित दस्तावेज मांगे और लाइसेंस की स्थिति की जानकारी ली।

त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच

साथ ही स्पष्ट कर दिया कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन दुकानदारों ने अब तक लाइसेंस नहीं लिया है, उन्हें तत्काल इसके लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया।अंचलाधिकारी विजय प्रकाश, थानाध्यक्ष शंभू भगत और बीडीओ मनोज पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पटाखों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित सुरक्षा मानकों और बिक्री के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें चेताया गया कि नियमों की अनदेखी कर पटाखों का कारोबार करना भारी पड़ सकता है।

त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच

प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि दीपावली के दौरान बाजार में भीड़ और आतिशबाजी के कारण आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पटाखों का अवैध भंडारण और अनियंत्रित बिक्री आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।