Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

डुमरांव में बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही अनियमितताओं और समस्याओं के विरोध में सामाजिक संगठन स्वयं शक्ति ने सोमवार को राजगढ़ चौक पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। यह धरना 10 सितंबर तक चलेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी सात सूत्री मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो 11 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

-- पहले दिन ही पहुंचे एज्क्यूटिव ऑफिसर, नहीं हो सकी सार्थक वार्ता

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही अनियमितताओं और समस्याओं के विरोध में सामाजिक संगठन स्वयं शक्ति ने सोमवार को राजगढ़ चौक पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। यह धरना 10 सितंबर तक चलेगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी सात सूत्री मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो 11 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

‎धरने का नेतृत्व स्वयं शक्ति के संयोजक धीरज मिश्रा ने किया, जबकि संचालन में सर्वेश मिश्रा, रोहित सिंह और अविनाश त्रिपाठी शामिल रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बिजली विभाग पर आपूर्ति की अनियमितता व उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

-- इन मार्गों के समर्थन में दिया गया धरना

‎डुमरांव क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मरों की स्थापना, डुमरांव ग्रिड को उसकी खपत के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, जर्जर तारों और पुराने केबलों का तत्काल प्रतिस्थापन, तकनीकी कर्मचारियों और मिस्त्रियों की पर्याप्त बहाली, उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए उपलब्ध टोल-फ्री नंबरों का प्रभावी संचालन, लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान और आंधी-पानी या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने की व्यवस्था शामिल रही।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

धरनार्थियों का कहना था कि ये सभी मांगें उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी हैं। लेकिन वर्षों से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। धरना स्थल पर सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी पहुंचे। इनमें कार्यपालक अभियंता कुमार अभिषेक, डुमरांव टाउन के कनीय अभियंता मोहम्मद इम्तियाज और नया भोजपुर के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार शामिल थे।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

‎अधिकारियों और धरनारत सदस्यों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पीएसएस (पावर सब स्टेशन) के बाहर तकनीकी मिस्त्रियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएं ताकि उपभोक्ता आपात स्थिति में सीधे संपर्क कर सकें।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में पुराने केबल और बॉक्स बदलने का कार्य भी दिवाली से पहले पूरा करने का भरोसा दिया गया।एक्सक्यूटिव के निर्देश और सदस्यों की नाराज़गी नया भोजपुर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पर कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द समाधान होगा। उन्होंने बताया कि कई जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और लोड शिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

‎हालांकि, अधिकारियों के आश्वासनों पर स्वयं शक्ति के सदस्यों ने असंतोष जताया। उनका कहना था कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। जब तक ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होती, वे धरने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग के कई तकनीकी कर्मी और अभियंता उपभोक्ताओं के फोन कॉल्स रिसीव नहीं करते, जिससे आपात स्थिति में जनता की परेशानी बढ़ जाती है। इस पर कार्यपालक अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को कॉल रिसीव करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर तत्परता दिखाने का निर्देश दिया।

अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए डुमरांव में शुरू हुआ तीन दिवसीय धरना

‎आम जनता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी धरना स्थल पर नगर परिषद डुमरांव के उप सभापति विकास ठाकुर, अशोक गुप्ता, राजेश मिश्रा, विजय सिन्हा, आलोक कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।