Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर- 71 स्थित जागृति अपार्टमेंट का रहने वाला था।

आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Suicide

केटी न्यूज़/कानपुर

कानपुर आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर- 71 स्थित जागृति अपार्टमेंट का रहने वाला था। छात्र 2024 में यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर आईआईटी कानपुर में केमिस्ट्री विभाग में पीएचडी स्कॉलर कर रहा था। छात्र डिप्रेशन में था।

आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतक छात्र अंकित ने आईआईटी के ब्वॉयज हॉस्टल एच- 103 में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल में साथ रहने वाले छात्रों ने आईआईटी प्रशासन को अंकित द्वारा फांसी लगाने की जानकारी दी। इसके बाद आईआईटी प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

आईआईटी में पीएचडी के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने हॉस्टल के रूम का दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को फंदे से उतारा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मृतक के कमरे की बारीकी से छानबीन की। हॉस्टल के अन्य छात्रों से बातचीत में तनाव की बात सामने आई है।छात्रों ने बताया कि मृतक दो-तीन दिनों से तनाव में चल रहा था। मृतक अंकित के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।