Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए निर्धारित नो एंट्री के नियमों की अनदेखी करना ट्रक चालकों को महंगा पड़ गया। प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर भारी वाहन लेकर प्रवेश करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार की सुबह सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गुजर रहे 51 ट्रकों को पकड़कर कुल 4 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

__ नई सड़क आईटीआई मैदान के पास चला विशेष जांच अभियान, शहर में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रशासन सख्त; डीटीओ ने दी दो टूक चेतावनी

केटी न्यूज/बक्सर।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए निर्धारित नो एंट्री के नियमों की अनदेखी करना ट्रक चालकों को महंगा पड़ गया। प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर भारी वाहन लेकर प्रवेश करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार की सुबह सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गुजर रहे 51 ट्रकों को पकड़कर कुल 4 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

दरअसल, बक्सर शहर में भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। खासकर व्यस्त सड़कों और बाजार वाले इलाकों में ट्रकों की आवाजाही से आम लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित कर रखा है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया के नेतृत्व में गुरुवार को नई सड़क स्थित आईटीआई मैदान के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नो एंट्री का उल्लंघन करते पकड़े गए 51 ट्रकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

दो प्रवेश मार्गों पर अलग-अलग समय की पाबंदी

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के पूर्व में जारी आदेश के अनुसार चौसा की तरफ से बक्सर शहर में आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध है। वहीं, वीर कुंवर सिंह सेतु की ओर स्थित गोलंबर से ट्रकों के शहर में प्रवेश पर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रोक लगाई गई है।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

डीटीओ प्रशांत रमानिया ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी लगातार जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन का मकसद केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाना है।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।