Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

डुमरांव के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में चोरी की एक बड़ी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस परिसर की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और जहां चौबीसों घंटे पहरेदारी का दावा किया जाता है, वहां से चोरों ने 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री गायब कर दी।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__ सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद परिसर से गायब हुईं सैकड़ों एल्युमिनियम एच-बीम

-- पहले भी कई बार हो चुकी है निर्माण सामग्री की चोरी, पुरानी शिकायतों पर एफआईआर नहीं होने का मामला आया सामने

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव के निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में चोरी की एक बड़ी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस परिसर की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और जहां चौबीसों घंटे पहरेदारी का दावा किया जाता है, वहां से चोरों ने 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री गायब कर दी। इस घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिसर में पहले भी कई बार निर्माण सामग्री की चोरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

डुमरांव-कोरानसराय नहर मार्ग पर बीएमपी गेट के समीप स्थित निर्माण स्थल पर चोरी की ताजा घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ से दस बजे के बीच की बताई गई है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही देश की प्रतिष्ठित कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने फॉर्मवर्क में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम एच-बीम सहित अन्य निर्माण सामग्री पर हाथ साफ किया है। कंपनी की ओर से पुलिस को सौंपे गए आवेदन में चोरी गई सामग्री का विस्तृत ब्योरा, मटेरियल कोड, संख्या और कीमत भी दर्ज की गई है।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__एक रात में नहीं, कई चरणों में गायब हुई लाखों की सामग्री

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि करीब 79 लाख रुपये की निर्माण सामग्री एक ही रात में चोरी नहीं हुई, बल्कि अलग-अलग घटनाओं में धीरे-धीरे गायब की गई है। कंपनी के आवेदन के अनुसार, चोरी गई सामग्री में अलग-अलग आकार और लंबाई की सैकड़ों एल्युमिनियम बीम शामिल हैं। इनका इस्तेमाल भवन की छत ढालने और अन्य संरचनात्मक कार्यों में किया जाता है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। ऐसे में पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में भारी-भरकम निर्माण सामग्री परिसर से बाहर कैसे निकाली गई, यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे और सामग्री कहां खपाई गई है।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__गार्डों की पहरेदारी में कैसे निकल गई लाखों की सामग्री?

निर्माण परिसर में सुरक्षा गार्डों की तैनाती है और कंपनी की ओर से चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद लाखों रुपये की सामग्री चोरी हो जाना सुरक्षा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। आखिर गार्डों की मौजूदगी में चोर इतनी बड़ी मात्रा में सामान कैसे ले गए? क्या चोरों ने पहले से परिसर की रेकी कर रखी थी? क्या उन्हें सामग्री के भंडारण स्थल और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी? क्या चोरी की घटनाओं में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका है?फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। हालांकि, अभी तक किसी कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज को इस मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__पहले की शिकायतों पर एफआईआर नहीं होने का भी खुलासा

एलएंडटी के प्रोजेक्ट अकाउंटेंट राजू दत्ता और आईआर एवं एडमिन इंचार्ज दयामय मंडल ने संयुक्त रूप से डुमरांव थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है। कंपनी ने आवेदन के साथ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित शिकायतों की प्रतियां भी संलग्न की हैं। इस मामले में एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पहले भी कई बार निर्माण सामग्री चोरी होने की बात सामने आई है। कंपनी के अधिकारी पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन उस समय प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पूर्व की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के इस पहलू की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ताजा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__चोरी से निर्माण कार्य प्रभावित, पहले ही बीत चुकी है समय सीमा

मेडिकल कॉलेज परिसर से एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री की चोरी का असर निर्माण कार्य पर भी पड़ सकता है। फॉर्मवर्क तैयार करने और भवन के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए इन सामग्रियों की आवश्यकता होती है। सामग्री की कमी के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित होने की आशंका है।गौरतलब है कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में बार-बार निर्माण सामग्री चोरी होने से परियोजना को समय पर पूरा करने और अस्पताल का हस्तांतरण करने की उम्मीदों को भी झटका लग रहा है।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

बक्सर सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों के लिए यह मेडिकल कॉलेज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी उम्मीद है। इसके चालू होने से लोगों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। ऐसे में निर्माण स्थल से लगातार सामग्री चोरी होना केवल निर्माण कंपनी के आर्थिक नुकसान का मामला नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ा गंभीर सवाल भी है। अब देखना यह है कि पुलिस चोरी में शामिल लोगों तक कब पहुंचती है, गायब सामग्री की बरामदगी कब होती है और निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं।

गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध

__कहते हैं एसडीपीओ

डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन कहते है चोरी की घटना सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। पूर्व की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के बिंदु की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।