Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि
Keshav Times

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

डुमरी के खेल मैदान में बुधवार को फुटबॉल का जुनून सिर चढ़कर बोला। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में नया भोजपुर और पुराना भोजपुर की टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से खूब रोमांच पैदा किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

__ डुमरी में जवाहर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद पेनाल्टी शूटआउट में चमकी विजेता टीम

केटी न्यूज/सिमरी। 

डुमरी के खेल मैदान में बुधवार को फुटबॉल का जुनून सिर चढ़कर बोला। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में नया भोजपुर और पुराना भोजपुर की टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से खूब रोमांच पैदा किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुराना भोजपुर को दो गोल से शिकस्त दी और खिताबी कप पर कब्जा जमा लिया। निर्णायक क्षणों में नया भोजपुर के खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और धैर्य ने उसे विजेता बना दिया।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

जीत के साथ ही मैदान में समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी) की पुण्यतिथि पर डीके कॉलेज स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। श्री श्री 108 श्री फलहारी दास महाराज के आशीर्वाद से एक नवंबर को शुरू हुए टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहा। मैच का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव और संदेश विधायक राधाचरण सेठ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

__ सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची थीं दोनों टीमें

खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। पहले सेमीफाइनल में नया भोजपुर ने गहमर को एक गोल से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पुराना भोजपुर ने डुमरी की टीम को एक गोल से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। फाइनल में भी दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंततः ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर ने बाजी मार ली।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

__ विजेता को 51 हजार, उपविजेता को मिले 11 हजार रुपये

आयोजन समिति के सदस्य बाली कुंवर ने बताया कि विजेता नया भोजपुर की टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता पुराना भोजपुर की टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मैच में रेफरी की भूमिका भूपेंद्र सिंह और चंदन राय ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद सदस्य कमलबास कुंवर ने किया। इससे पूर्व अतिथियों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर अरक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, वीरेंद्र पाठक, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह लोजपा नेता सोनू सिंह सहित कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

__ खेल प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

यह प्रतियोगिता पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव की स्मृतियों को समर्पित रही। आयोजन के जरिए न केवल उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर भी मिला। मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़ ने एक बार फिर साबित किया कि ग्रामीण अंचलों में फुटबॉल के प्रति जुनून आज भी कायम है।

ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।