Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल
Keshav Times

बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बक्सर जिले के 1 लाख 84 हजार 620 लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन की राशि अंतरित की गई। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के पेंशनधारियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए पेंशन राशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि

__ प्रति लाभुक 1,100 रुपये की दर से डीबीटी के जरिए हुआ भुगतान, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया राशि हस्तांतरण; वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभुकों को मिली राहत

केटी न्यूज/बक्सर।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बक्सर जिले के 1 लाख 84 हजार 620 लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन की राशि अंतरित की गई। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के पेंशनधारियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए पेंशन राशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में 1,100 रुपये की दर से पेंशन की राशि भेजी गई। सरकार के इस कदम से जिले के हजारों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता मिली है।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 1,84,620 लाभुकों को इस भुगतान का लाभ मिला।

बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि

इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के सर्वाधिक 98,462 लाभुक शामिल हैं। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 44,881, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 17,765 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 5,591 लाभुकों के खातों में राशि अंतरित की गई।इसके अलावा बिहार निशक्तता पेंशन योजना के तहत 16,803 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के 1,118 लाभुकों को भी पेंशन की राशि भेजी गई। इस प्रकार जिले की सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को सीधे बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया गया।इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुक मौजूद रहे।

बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि

__ डीबीटी से भुगतान में पारदर्शिता पर जोर

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के साथ ही लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर लगाने से भी राहत मिलती है। खासकर उम्रदराज, विधवा और दिव्यांग लाभुकों के लिए नियमित पेंशन आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला प्रशासन के अनुसार, डीबीटी व्यवस्था के जरिए पेंशन का सीधा भुगतान सरकार की पारदर्शी और सुगम सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।