अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड: मुख्य आरोपी संतोष यादव-मनोज यादव व बटेश्वर यादव को पुलिस ने लिया चार दिन के रिमांड पर

अहियापुर ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपी को बक्सर पुलिस ने कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया है। जिसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। हलांकि उन्हें कहा रखा गया इसके बारे में जानकारी देने से पुलिस पदाधिकारी है। वहीं जानकारों की मानें तो हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपियों से पूछताछ के लिए एक लम्बी सवालों की सूची तैयार है।

अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड: मुख्य आरोपी संतोष यादव-मनोज यादव व बटेश्वर यादव को पुलिस ने लिया चार दिन के रिमांड पर
फाइल फोटो

- पूछताछ के दौरान पुलिस की पहली प्राथमिकता घटना में इस्तेमाल आर्म्स को बरामद करना 

केटी न्यूज/बक्सर

अहियापुर ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपी को बक्सर पुलिस ने कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया है। जिसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। हलांकि उन्हें कहा रखा गया इसके बारे में जानकारी देने से पुलिस पदाधिकारी है। वहीं जानकारों की मानें तो हत्याकांड के तीनों मुख्य आरोपियों से पूछताछ के लिए एक लम्बी सवालों की सूची तैयार है। जिसमें मुख्य से घटना में इस्तेमाल आर्म्स के बारे में पूछताछ होगी। कहां रखा गया है। पुलिस की पहली प्राथमिकता आर्म्स की बरामदगी है। ज्ञात हो कि एक जून को राजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने व्यवहार न्यायालय बक्सर के सीजेएम कोर्ट में कर दिया। उन्हें अधिवक्ता धीरज कुमार ठाकुर के द्वारा सीजेएम द्ववेश कुमार के कोर्ट में आत्मसमर्पण कराया गया था। 

बता दें कि 24 मई की सुबह अहियापुर गांव में चुनावी रंजिश व वर्चस्व की जंग में दबंगों ने खून की होली खेली थी। इस दौरान मनोज यादव व संतोष यादव ने अपने गुर्गाे के साथ सुबह में नहर पुल पर बैठे पीड़ित परिवार के लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना में अहियापुर निवासी बिरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह व विनोद सिंह की मौत हो गई थी। जबकि गोलीबारी के शिकार अमित उर्फ मंटू यादव व पूजन सिंह उर्फ पूंज का इलाज वाराणसी के अस्पातल में कराया गया था। जिनमें एक का पैर काटना पड़ा था।  इस हत्याकांड के मृतक बिरेन्द्र सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव समेत कुल 19 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।

कहते है एसपी 

पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों अपराधियों द्वारा बक्सर व्यवहार न्यायालय में सरेंडर के बाद उन्हें रिमांड पर लाने के लिए अर्जी दी गयी थी। जिसे स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को चार दिन के लिए कोर्ट के द्वारा रिमांड पर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।