सरपंच की दबंगई: मछली पकड़ने के विवाद में दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए एक सब-इंस्पेक्टर पर ग्रामीणों ने हमला किया गया। घटना मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह के साथ हुई है। विवाद स्थानीय सरपंच और उनके समर्थकों से जुड़ा था। घटना के बाद घायल दारोगा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
केटी न्यूज/पटना

पुलिस के अनुसाार कटरा के बसंत गांव स्थित एक पोखर का वर्तमान टेंडर बुधकारा गांव के निवासी जितेंद्र सहनी के नाम पर है। इससे पहले यह टेंडर बंधपुरा पंचायत के वर्तमान सरपंच फहद आजम के नाम था। आरोप है कि टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद भी, सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक जितेंद्र सहनी को मछली पकड़ने से रोक रहे थे। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र सहनी ने पुलिस की सहायता मांगी। शुक्रवार को सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह पुलिस टीम के साथ जितेंद्र सहनी के पक्ष में मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सरपंच फहद आजम और उनके समर्थक उग्र हो कर दारोगा के साथ मारपीट करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही कटरा थाना की अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल दरोगा श्रीकांत सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने साफ कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच डीएसपी द्वारा की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश भी जारी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर सरपंच और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।