Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो बॉगी पल्टी व 12 डिरेल; चार की मौत, सौ घायल लोगों के जख्मी होने की पुष्टि

बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो बॉगी पल्टी व 12 डिरेल; चार की मौत, सौ घायल लोगों के जख्मी होने की पुष्टि

बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो बॉगी पल्टी व 12 डिरेल

- स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बचाने में जुटी पुलिस व प्रशासन 

- जख्मियों को अस्पतालों में कराया जा रहा भर्ती, देर रात पहुंचे डुमरांव विधायक

केटी न्यूज/बक्सर

पंडित दिनदयाल उपाध्याय व दानापुर रेलखंड पर रघुनाथपुर के समीप बुधवार की रात डाउन लाइन पर नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन की दो बॉगी पल्ट गई और 12 बॉगी डिरेल हो गई। घटना के बाद स्टेशन के अधिकारियों ने वरियों अधिकारियों को इसी सूचना दी। वहीं, मौके पर आसपास के गांव के लोग भी जुट गई। साथ ही, घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन और

बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो बॉगी पल्टी व 12 डिरेल; चार की मौत, सौ घायल लोगों के जख्मी होने की पुष्टि

ग्रामीण मिलकर ट्रेन के जख्मी यात्रियों को निकाल कर अस्पताल करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल जख्मी लोगों की संख्या बताने में पुलिस असमर्थ है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार हादसे में संभावित मृतकों और जख्मियों की संख्या रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ही बताया सकता है। फिलहाल जख्मियों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, ट्रेन के सभी बॉगियों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर डीएम अंशुल अग्रवाल और  एसपी मनीष कुमार भी अपने दलबल के साथ पहुंचे। जहां वे हादसे का जायजा ले रहे हैं।

बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ इस्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो बॉगी पल्टी व 12 डिरेल; चार की मौत, सौ घायल लोगों के जख्मी होने की पुष्टि

वहीं, घटना के संबंध में बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा क्षति एसी बॉगी को हुआ है। घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर इलाके सुरक्षात्मक घेरा बना दिया गया। साथ ही, सभी बॉगियों की तलाशी ली जा रही, ताकि कोई भी जख्मी छूट न जाए। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे तक चार की मौत, सौ घायल लोगों के जख्मी होने की सूचना मिल रही है। हादसे के बाद जिले सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड रखा गया है। वहीं, घटना की सूचना पर डुमरांव विधायक भी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।