Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

शौक में पहनी आईपीएस अधिकारी की नकली वर्दी,संदेह के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा जिले की जलेसर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

शौक में पहनी आईपीएस अधिकारी की नकली वर्दी,संदेह के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/एटा

एटा जिले की जलेसर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने शौक से वर्दी पहनी थी, जो कि दिखावटी थी। 

शौक में पहनी आईपीएस अधिकारी की नकली वर्दी,संदेह के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा में सलमान का बीबी से विवाद चल रहा था। बीबी और साली एक आईपीएस अफसर को लेकर आई, जिसने धमकाया तो पीड़ित ने पुलिस बुला ली। असली पुलिस आई तो नकली आईपीएस की पोल खुली और वो हेमंत बुंदेला निकला। पकड़ा गया तो नकली आईपीएस की तबियत बिगड़ गई फिर उसे जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

शौक में पहनी आईपीएस अधिकारी की नकली वर्दी,संदेह के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएचओ सुधीर कुमार राघव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खाकी वर्दी पहनी थी, लेकिन आईपीएस के अनुरूप उसकी बेमेल वर्दी देखकर पुलिस को उसके आईपीएस होने पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस की टीम ने कड़ाई से उससे पूछताछ की तो मामला सामने आया। उसने बताया कि शौक में उसने यह वर्दी पहनी थी। वहीं उसने अपना अपराध कबूल किया और कहा कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 1

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।

  • RAVI KHAVSE
    RAVI KHAVSE
    मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं ।जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)
    1 year ago Reply  Like (0)