Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

किसी सहकर्मी का अचानक साथ छूट जाना केवल एक व्यक्ति का बिछड़ना नहीं, बल्कि उस पूरे परिवार का टूटना होता है, जिसके साथ रोजाना काम करते हुए सुख-दुख के रिश्ते बनते हैं। चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुछ ऐसा ही भावुक माहौल देखने को मिला।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

__ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्यकर्मी अंजनी कुमार मिश्रा ने वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सहकर्मियों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/चौसा।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

किसी सहकर्मी का अचानक साथ छूट जाना केवल एक व्यक्ति का बिछड़ना नहीं, बल्कि उस पूरे परिवार का टूटना होता है, जिसके साथ रोजाना काम करते हुए सुख-दुख के रिश्ते बनते हैं। चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुछ ऐसा ही भावुक माहौल देखने को मिला। अपने साथी स्वास्थ्यकर्मी अंजनी कुमार मिश्रा के असामयिक निधन की खबर से पूरा स्वास्थ्य केंद्र गमगीन रहा। सहकर्मियों के चेहरों पर उदासी और आंखों में अपने साथी को खोने का दर्द साफ झलक रहा था।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जानकारी के अनुसार, बीते सात नवंबर को अंजनी कुमार मिश्रा बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के यहां रोहतास जिले के सासाराम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार की देर शाम जिंदगी की जंग हार गए।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

उनके निधन की खबर मिलते ही चौसा पीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयप्रकाश भारती की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शोकसभा में डॉ. मणिपाल, डॉ. नगमा बानो, धीरेंद्र कुमार ओझा, अमरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, नितिन कुमार राय समेत सीएचसी के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अंजनी कुमार मिश्रा के निधन को स्वास्थ्य केंद्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।