Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

बासुदेवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा उर्फ सुखारी की निर्मम हत्या के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। डुमरांव के पूर्व विधायक सह आरवाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार ने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

केटी न्यूज/नावानगर

बासुदेवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा उर्फ सुखारी की निर्मम हत्या के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। डुमरांव के पूर्व विधायक सह आरवाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार ने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी तथा परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ने डुमरांव एसडीपीओ से बातचीत कर हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

उन्होंने कहा कि एक युवा की इस तरह निर्मम हत्या होना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है। केवल जांच का आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पुलिस को त्वरित और ठोस कार्रवाई करनी होगी। श्री सिंह ने प्रशासन के समक्ष मृतक के परिवार के एक योग्य आश्रित को सरकारी नौकरी देने, उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी।

पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना एक सदस्य खो दिया है। ऐसे में उसके सामने आर्थिक और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और परिवार को न्याय एवं उचित सहायता मिलने तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।