केटी न्यूज/केसठ।
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में केसठ पंचायत की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत द्वारा स्थापित शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय, केसठ के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर सांसद सुधाकर सिंह करेंगे, जबकि एमएलसी सोनू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान करेंगे। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

__ ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
पुस्तकालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है। यहां विभिन्न विषयों की पुस्तकों के अध्ययन के साथ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

__ शिक्षा के विकास में पुस्तकालय बनेगा सहायक
इस पहल से ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर मंच मिलने के साथ क्षेत्र में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह पुस्तकालय उपयोगी साबित हो सकता है।मुखिया श्री पहलवान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना की गई है। उन्होंने क्षेत्र के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।