Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार

बसगीतिया विवाहिता हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपितों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरफ्तारी से बचते आ रहे आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने इश्तिहार की कार्रवाई की है।मंगलवार की शाम कोरान सराय थाना पुलिस की टीम ने सभी चार आरोपितों के घर पहुंचकर इश्तिहार चस्पा किया और उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी।

विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार

__ चार साल पुराने मामले में अब तेज हुई कानूनी कार्रवाई, न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की प्रक्रिया की बढ़ सकती है संभावना

केटी न्यूज/डुमरांव।

बसगीतिया विवाहिता हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे चार नामजद आरोपितों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गिरफ्तारी से बचते आ रहे आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने इश्तिहार की कार्रवाई की है। मंगलवार की शाम कोरान सराय थाना पुलिस की टीम ने सभी चार आरोपितों के घर पहुंचकर इश्तिहार चस्पा किया और उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी।पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार आरोपितों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इश्तिहार चस्पा किए जाने के बाद भी यदि आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार

इस संबंध में कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 138/21 में वांछित चार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार प्राप्त हुआ था। इसके आलोक में पुलिस टीम ने बसगीतिया गांव स्थित उनके आवास पर इश्तिहार चस्पा किया है। आरोपितों को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी गई है।नामजद आरोपितों में राजू कुमार और कन्हैया सिंह, दोनों पिता मनोज सिंह, मनोज सिंह पिता पारस सिंह तथा सर्वजीत सिंह पिता कवल सिंह शामिल हैं। सभी बसगीतिया गांव के निवासी हैं।गौरतलब है कि यह मामला विवाहिता की हत्या से जुड़ा है और वर्ष 2021 से पुलिस के लिए आरोपितों की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। अब न्यायालय के आदेश पर शुरू हुई इश्तिहार की कार्रवाई को फरार आरोपितों पर कानूनी दबाव बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।