Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच नावानगर प्रखंड के पड़ाव पोखरा में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हुई है। अब तक छठ पूजा के दौरान पानी की व्यवस्था करना श्री छठ पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। हर साल निजी संसाधनों के सहारे पोखरा में पानी उपलब्ध कराने की जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

__ पड़ाव पोखरा में लगेगा पांच एचपी का ट्यूबवेल, छठ व्रतियों के साथ ग्रामीणों को भी मिलेगी बड़ी राहत

केटी न्यूज/नावानगर

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच नावानगर प्रखंड के पड़ाव पोखरा में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हुई है। अब तक छठ पूजा के दौरान पानी की व्यवस्था करना श्री छठ पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। हर साल निजी संसाधनों के सहारे पोखरा में पानी उपलब्ध कराने की जद्दोजहद करनी पड़ती थी। लेकिन इस बार पांच एचपी का ट्यूबवेल लगाने की व्यवस्था से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद जगी है। डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह की पहल पर पड़ाव पोखरा में ट्यूबवेल लगाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है।

छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

इससे न केवल छठ पूजा के दौरान व्रतियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पड़ाव पोखरा लंबे समय से आसपास के गांवों के लिए छठ पूजा का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। छठ महापर्व में स्वच्छता और पर्याप्त जल की उपलब्धता का विशेष महत्व होता है। इसके बावजूद पोखरा में पानी की कमी के कारण समिति के सदस्यों को हर साल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

समिति के सदस्यों के अनुसार, पोखरा में पानी भरने के लिए निजी बोरिंग के माध्यम से करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था। इस काम में समय, श्रम और संसाधनों की काफी खपत होती थी। समिति के सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर साल इस व्यवस्था को संभालते थे। ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने पहल कर ट्यूबवेल लगवाने का काम शुरू करवाया।

छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।